Breaking NewsTop Newsदिल्ली-एनसीआरबिहारभारतराज्य

घर में घुसकर महिला को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा। ओपी क्षेत्र के किशनपुर पंचायत के बजरंगी टोला वार्ड संख्या छह में शुक्रवार की रात सोये अवस्था में पचास वर्षीया महिला मीरा देवी पति जालेश्वर यादव उर्फ जालो यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतका के पति ने अज्ञात पर गोली मारकर हत्या किये जाने की आशंका जताई है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

मृतका के पति का कहना है कि रात में खाना खा कर दरवाजे पर सो रहे थे। रात लगभग 11 बजे के करीब गोली फायर होने की आवाज पर आंगन गये तो देखा कि उसकी पत्नी घर में खून से लथपथ थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, मीरा देवी लम्बे समय से दमे की बीमारी की मरीज थी। मृतका का बड़ा पुत्र दुलारचंद यादव उर्फ कुकू यादव का कई असामाजिक तत्व के लोगों से संपर्क था, जिसमें किसी से विवाद होने को लेकर भी घटना होने की आशंका जाहिर की जा रही है। घटना के समय एक कमरा में मीरा देवी अपनी छोटी पुत्री अनिता कुमारी के साथ सो रही थी।

दूसरे कमरे में उसका बड़ा पुत्र सो रहा था। घर के दोनों कमरे में गेट नहीं था। मीरा देवी का पति जालेश्वर यादव उर्फ जालो यादव कन्या म. वि. बजरंगी टोला में रसोईया का काम करता है। दो पुत्र एवं तीन पुत्री में एक पुत्र एवं दो पुत्री शादीशुदा हैं। तीन दिन पहले छोटा पुत्र जितेन्द्र बाहर कमाने गया है। दो बेटी में संगीता और सुनीता ससुराल में थी। घर पर बड़ा बेटा व पोतोहु एवं छोटी बेटी अनिता थी। पति दरवाजे पर सो रहा था। इस बाबत प्रभारी ओपी अध्यक्ष पुअनि वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के स्वजन ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन का इंतजार किया जा रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक