चंबल नदी के नायन डेम एक महिला का शव बरामद किया गया ,पास सुसाइड नोट

मध्यप्रदेश : उज्जैन जिले एक महिला का शव चंबल नदी में उतराता मिला है। वह लापता था, और दो दिन पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने बताया है कि घर का सामान, रुपये, चाबी कहां-कहां रखे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला उज्जैन जिले के नागदा का है। यहां की चंबल नदी के नायन डेम के पास रविवार सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया है। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची बिरलाग्राम पुलिस ने शव को निकालकर पीएम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। प्रथमदृष्टया यह मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। मगर इसकी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। मृतका की शिनाख्ती मंजूकुंवर डोडिया पति मोरसिंह डोडिया निवासी टेलीफोन टॉवर के सामने के रूप में हुई है। करीब दो दिन पहले ही महिला की गुमशुदगी मंडी थाने में दर्ज हुई है। मामले में बिरलाग्राम पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है।

पति को चाय पिलाकर निकली
सामाजिक कार्यकर्ता हेमलता तोमर ने बताया कि मृतका पति मोरसिंह को चाय पिलाकर घर से निकली। इस दौरान बेटा-बहू घर पर नहीं थे। तोमर के अनुसार मंजूकुंवर के लापता होने की शिकायत मंडी थाने में दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी एसआई योगिता उपाध्याय ने बताया कि महिला के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने घर की कौन सी सामग्री, चाबी व रुपए कहां रखे हैं। इसकी जानकारी दी है।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक