भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, विजिलेंस ने रंगे हाथो पकड़ा BDPO

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर राज्य में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। मुख्यमंत्री मान ने कहना है कि भ्रष्टाचार के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
इसी उद्देश्य से पंजाब विजिलेंस ने आज ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) अशोक कुमार को सिधवां बेट से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि उक्त बी.डी.पी.ओ. को गांव बोपराई कलां, लुधियाना निवासी सरपंच लखवीर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उक्त अधिकारी रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।
ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के निष्पादन हेतु उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी करने एवं अनुदान भुगतान हेतु 50,000 रुपए मांगे गए। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि वह उक्त अधिकारी को रिश्वत नहीं देना चाहता था लेकिन उसके बार-बार अनुरोध करने पर बी.डी.पी.ओ. के साथ 25,000 रुपये में सौदा तय हो गया। उसकी शिकायत की पुष्टि करने के बाद लुधियाना रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी बी.डी.पी.ओ. को उसके कार्यालय से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में 25,000 रुपये और दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में उसके पास से दागी रकम बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
