टनल हादसा: अब कैसे बचेंगे 41 मजदूर? सामने आया लेटेस्ट वीडियो

उत्तरकाशी: एक-दो घंटे नहीं बल्कि 15 दिनों से सिलक्यारा टनल के अंदर 41 मजदूर फंसे हुए हैं। उन्हें सूरज की रोशनी देखे दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया। उन्हें बाहर निकालने वाली अमेरिकी ऑगर मशीन बहुत करीब जाकर ‘नाकाम’ हो गई। मलबे को ड्रिल कर पाइप बिछाने वाली मशीन के ब्लेड टूट गए। रेस्क्यू टीम ने अब प्लान बी शुरू कर दिया है। रविवार दोपहर को मजदूरों को बाहर निकालने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग की शुरू कर दी गई है।

टनल में फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए दुनियाभर में दुआएं की जा रही हैं। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में ऑगर मशीन को मजदूरों के लिए संजीवनी कहा जा रहा था। लेकिन ऑगर की ‘नाकामी’ के बाद अब सभी की आस वर्टिकल ड्रिलिंग वाली मशीन पर है। वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए टनल के ऊपर दो जगहों की पहचान की गई है। ये दोनों जगहें निर्माणाधीन सुरंग के किनारे पर हैं। वर्टिकल ड्रिलिंग का काम एसजेवीएन नाम की एक कंपनी कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस तकनीक से मजदूरों तक पहुंचने में समय लग सकता है। लेकिन ऑगर मशीन के खराब होने के बाद यह सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है।

वर्टिकल ड्रिलिंग वाली मशीन टनल के ऊपर दो-दो जगह चल रही है। इसके लिए दो जगहों की पहचान की गई है। एक मशीन टनल की सबसे ऊंचे स्थान पर चल रही है। वहीं दूसरी मशीन टनल के दूसरे हिस्से के ऊपर चल रही है। सुरंग के इस हिस्से में बिजली और पानी की सुविधा है। बता दें कि मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कई एजेंसियां जुटी हुई हैं। हाल में भारतीय वायु सेना भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हुई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक