Breaking NewsFeaturedLatest NewsNewNewsविश्वव्यापार

अमेरिका के प्रमुख उद्योगपति उपाध्यक्ष चार्ल्स टी. मुंगेर का कैलिफोर्निया के बारबरा सांता में 99 वर्ष की आयु में हुआ निधन

उनकी पहचान बर्कशायर हैथवे के संस्थापक वॉरेन ई. बफेट के प्रमुख साझेदार के रूप में होती है।

वाशिंगटन: अमेरिका के प्रमुख उद्योगपति और बर्कशायर हैथवे के उपाध्यक्ष चार्ल्स टी. मुंगेर का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार रात कैलिफोर्निया के बारबरा सांता में अंतिम सांस ली। उनकी पहचान बर्कशायर हैथवे के संस्थापक वॉरेन ई. बफेट के प्रमुख साझेदार के रूप में होती है।

अमेरिका के प्रमुख अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार चार्ल्स टी. मुंगेर के निधन की घोषणा बर्कशायर हैथवे ने एक बयान में की। अखबार के मुताबिक इस कंपनी के लिए मुंगेर ने अपने कानून के करियर को छोड़कर रात-दिन एक कर दिया और न्यू इंग्लैंड टेक्सटाइल कंपनी को शानदार सफल निवेश फर्म बर्कशायर हैथवे में बदल दिया। उनका लॉस एंजिल्स में भी एक घर था।

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार बर्कशायर के उपाध्यक्ष और अरबपति मुंगर को बर्कशायर हैथवे के निवेश दृष्टिकोण का प्रवर्तक माना जाता है। कहा जाता है 50 से अधिक वर्षों तक चली इस साझेदारी ने इतिहास में सबसे सफल और सबसे बड़े समूह में से एक का निर्माण किया। फोर्ब्स के मुताबिक, चार्ली दुनिया के अमीरों की सूची में 182वें नंबर पर थे। उनकी नेटवर्थ 2.6 अरब डॉलर थी। 2022 तक इसमें लगभग 372,000 कर्मचारी थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक