पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से पूर्व सीएम चन्नी को मिली राहत

पंजाब : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव आचार संहिता के मामले में राहत दे दी है। हाईकोर्ट ने मानसा कोर्ट की प्रोसिडिंग पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। चन्नी को निचली अदालत में 12 जनवरी 2023 को पेश होने के लिए समन मिला।
बता दें कि अमेरिका से लौटते ही पूर्व सीएम चन्नी ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे थे। मानसा कोर्ट द्वारा उन्हें सम्मन जारी किया गया था। जिसके बाद घर लौटते समय पुलिस ने उनसे सम्मन दे दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी 11 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त होने जा रहे हैं। ऐसे में हाईकोर्ट ने चन्नी का आवेदन स्वीकार करते हुए मानसा कोर्ट की कार्रवाई पर स्थगन आदेश जारी कर दिया है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
