आज से धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ेंगे लोग

राजसमंद: दीपोत्सव का उल्लास बुधवार से ही नजर आने लगा हैं। शहर के मुख्यमार्ग सहित 100 फीट, 60 फीट व 50 फीट रोड सहित आस-पास के मार्गों पर सामूहिक सजावट बुधवार शाम से शुरू हो गई। यहां पर विवेकानंद चौराहा से फव्वारा चौक तक करीब 3 किमी के पूरे बाजार में लाइटिंग जगमग नजर आएगा।

पहला मौका है जब धनतेरस से दो दिन पहले रोशनी शुरू होगी और दीपावली के दो दिन बाद तक सजावट नजर आएगी। यानी शहरवासी इस बार 5 की बजाए आठ दिन तक सजावट देख सकेंगे। सड़क के दोनों तरफ चमकीली रोशनी से इमारतें सजाई जा रही, जबकि सड़क के बीचों बीच सजावट देखने को मिल रही हैं। अब तक पांच दिन के दीपोत्सव होता था, लेकिन चुनाव को देखते हुए अबकी बार 8 दिन तक रोशनी चलेगी। करीब 4 किमी एरिया में सभी भवनों व दुकानों पर सजावट की जा रही हैं। धनतेरस व दीपावली के दिन पूरी रात बाजार रोशनी से जगमग रहेंगे।