चमकते करियर के बीच मीनाक्षी ने इंडस्ट्री और एक्टिंग को कहा अवदा

मुंबई : 80 और 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री आज लाइमलाइट से काफी दूर हैं। अपने करियर में कई फिल्में देने वाली मीनाक्षी का आज जन्मदिन है। आज यानी 16 नवंबर को वह 58 साल की हो गई हैं। लंबे समय तक इंडस्ट्री पर राज करने वाली मीनाक्षी शादी के बाद फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं और साधारण जिंदगी जीने लगीं। आज हम आपको मीनाक्षी के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कई खास बातें बताने जा रहे हैं।

मीनाक्षी की खूबसूरती से मनोज कुमार काफी प्रभावित हुए
मीनाक्षी शेषाद्रि का असली नाम शशिकला है। मीनाक्षी उस वक्त इंडस्ट्री में टॉप पर थीं जब माधुरी दीक्षित को कोई जानता तक नहीं था। मीनाक्षी ने साल 1981 में महज 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने उसी साल टोक्यो में मिस इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किया। फिर क्या था, मीनाक्षी की तस्वीरें हर जगह अखबारों और पत्रिकाओं में छा गईं। तभी एक्टर मनोज कुमार की नजर अखबार में छपी शशिकला की तस्वीर पर पड़ी और वह उनकी खूबसूरती के कायल हो गए। मनोज कुमार ने शशिकला को अपनी फिल्म में बतौर एक्ट्रेस साइन करने का फैसला किया था। मनोज ने मीनाक्षी को अपनी फिल्म ‘पेंटर बाबू’ के लिए साइन किया। यह पहली बार था जब शशिकला उर्फ मीनाक्षी ने कैमरे का सामना किया था। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप हो गई।

मीनाक्षी को ये नाम सुभाष घई ने दिया था
मनोज कुमार के बाद शो मैन कहे जाने वाले निर्देशक सुभाष घई की नजर शशिकला उर्फ मीनाक्षी शेषाद्रि पर पड़ी। सुभाष घई ने तय कर लिया था कि वह एक्ट्रेस को अपनी फिल्म ‘हीरो’ से लॉन्च करेंगे और उन्होंने किया भी, लेकिन यहां बात मीनाक्षी के नाम पर टिकी। मनोज कुमार और सुभाष घई ने मीनाक्षी को अपना नाम बदलने का सुझाव दिया। वहीं सुभाष घई एम अक्षर को भाग्यशाली मानते थे। इसलिए उन्होंने एक्ट्रेस से अपना नाम शशिकला से बदलकर मीनाक्षी रखने को कहा। फिर क्या हुआ कि उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मीनाक्षी ने देव आनंद, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल, अनिल कपूर जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई हिट फिल्में की हैं।

एक्ट्रेस बनने के बाद कुक बन गईं
जब मीनाक्षी अपने करियर में सफलता के शिखर पर थीं तो उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया। इसके बाद साल 1995 में उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली और अमेरिका के टेक्सास में बस गईं। यहीं रहकर मीनाक्षी अपना डांस स्कूल चलाती हैं, जिसका नाम ‘मीनाक्षी चेरिश डांस स्कूल’ है। हाल ही में मीनाक्षी ने इंडियन आइडल शो में एंट्री ली है। सेट पर मीनाक्षी ने अपने हाथों से सभी के लिए साउथ इंडियन खाना बनाया था। सभी को खाना खिलाते हुए मीनाक्षी ने कहा था, मैं अमेरिका गई और एक मां, एक पत्नी, एक डांसर और अब एक कुक भी बन गई।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक