Entertainmentवीडियो

Bigg Boss 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी ने बेटे के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न

मुंबई :  स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने ‘बिग बॉस 17’ का खिताब जीत लिया है। रविवार (28 जनवरी) रात खिताब जीतने के बाद से ही हर ओर मुनव्वर का जलवा है। वे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर कोई उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने को बेताब है। फैंस उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखे हुए हैं। मुनव्वर सोमवार को अपने होम टाउन डोंगरी पहुंचे, जो पुणे जिले में है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by gossip corner official 💕 (@gossipcorner2023)

इस मौके पर मुनव्वर ने रोड शो किया और उनकी एक झलक पाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई उन्हें अपने मोबाइल में कैद करते दिखा। अब मुनव्वर की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। शो से बाहर आने के बाद मुनव्वर ने अपने परिवारवालों और करीबी दोस्तों के साथ जीत का जश्न मनाया। बता दें कि बिग बॉस के फिनाले वाले दिन मुनव्वर का बर्थडे था और इसलिए शो से बाहर आने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने बेटे मिखाइल के साथ केक कट करके सेलिब्रेट किया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। केक कट करते हुए जितने खुश मुनव्वर दिखे, उससे कहीं ज्यादा एक्साइटेड उनके बेटे दिखे। मुनव्वर भी केक कट करते वक्त मिखाइल का हाथ पकड़े रहे। इसके बाद वे सबसे पहले बेटे को केक खिलाते हैं। मुनव्वर के पीछे टेबल पर ही ट्रॉफी रखी है। वहां कुछ और लोग भी मौजूद हैं, जो तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं।बिग बॉस 17 के घर के अंदर 32 वर्षीय मुनव्वर ने साथी कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा को बताया था कि वे पहले शादीशुदा थे। उन्होंने साल 2017 में एक लड़की से शादी की थी, लेकिन उनका रिश्ता नहीं चला और साल 2020 में वे अलग हो गए। उनका एक 5 साल का बेटा भी है, जो अब उनके साथ रहता है। उनकी एक्स वाइफ की दूसरी शादी हो गई है और अब उनका बेटा हमेशा के लिए उनके पास आ गया है। उल्लेखनीय है कि 105 दिन चले शो के दौरान बेटे को याद कर मुनव्वर कई बार भावुक हो गए।

मन्नारा संग बातचीत में मुनव्वर ने ये खुलासा भी किया कि ‘बिग बॉस’ के बाहर उनकी एक गर्लफ्रेंड है, जिन्हें वह पिछले 2 साल से डेट कर रहे हैं। मुनव्वर जानी-मानी यूट्यूबर नाजिला सितैशी के बारे में बात कर रहे थे। नाजिला फैशन से जुड़े व्लॉग्स बनाती हैं। नाजिला को इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। साल 2022 में कंगना रनौत का शो ‘लॉक अप सीजन 1’ जीतने के बाद मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिला ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक