तहसील परिसर में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ में बना है टैटू

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर तहसील परिसर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव 24 घंटे पुराना बताया जा रहा है। परिसर में लाश मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक के हाथ में Samela नाम गुदा हुआ है। छुट्टी का दिन होने की वजह से कार्यालय बंद था। दरअसल आज रविवार को शहर में मध्य स्थित मैहर तहसील कार्यालय में कुछ लोगों ने युवक का शव देखा।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसका पंचनामा किया। मृतक के शव को मैहर सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि शव 24 घंटे पुराना है। मृतक की उम्र लगभग 45 साल होगी। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।