भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 4-0 से हराया

डसेलडोर्फ: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को चार देशों के टूर्नामेंट-डसेलडोर्फ-2023 में इंग्लैंड को 4-0 से हरा दिया। भारत को राजिंदर सिंह (13′), आमिर अली (33′), अमनदीप लाकड़ा (41′) और अरजीत सिंह हुंदल (58′) के गोल की बदौलत जीत मिली।
मैच की शुरुआत बेहद धीमी रही और दोनों टीमें शुरुआती गोल की तलाश में थी। भारत ने इंग्लैंड को रोकने के लिए शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया। राजिंदर सिंह (13′) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।
एक गोल से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक रवैया अपनाया। लेकिन, विष्णुकांत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने अपना दबदबा जारी रखा और इंग्लैंड को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया। भारत हाफटाइम तक 1-0 से आगे रहा।
दूसरे हाफ की शुरुआत में आमिर अली (33′) ने भारत की बढ़त और बढ़ा दी। 2-0 की बढ़त के साथ भारत ने मैच पर दबदबा बनाना शुरू कर दिया। तीसरे क्वार्टर के अंत में अमनदीप लाकड़ा (41′) ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जिससे भारत ने अपनी बढ़त को आगे बढ़ाया।
तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली। यहां से कमबैक करना इंग्लैंड के लिए लगभग नामुमकिन था।समय समाप्त होने में 15 मिनट शेष रहते इंग्लैंड पर मैच में वापसी करने का बहुत दबाव था।
इंग्लैंड ने अपना खाता खोलने के लिए बहुत मेहनत की। लेकिन, भारत ने विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया। अरजीत सिंह हुंदल (58′) ने अंतिम मिनटों में एक और गोल किया और भारत ने मैच 4-0 से जीत लिया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक