अपने से 9 साल छोटी तेजस्वी प्रकाश को कारन कुंद्रा ने बोल दी ऐसी बात, हो रहे ट्रोल

मुंबई |  तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा सबसे प्यारे कपल हैं। दोनों बिग बॉस के बाद से साथ हैं और कपल गोल्स देते हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों को साथ में ट्रिप और पार्टीज करते हुए भी देखा जाता है। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हालांकि इस बार करण कुंद्रा ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं।
दरअसल, तेजस्वी और करण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें करण तेजस्वी को आंटी कहकर बुलाते नजर आ रहे हैं। करण का तेजस्वी को आंटी कहना फैंस को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा- हर रिश्ते की बुनियाद सम्मान है। एक दिन ये सब्र खत्म हो जाएगा और वो दिन अच्छा नहीं होगा। एक बार जब वह बाहर आएगी, तो फ़ीनिक्स की तरह उड़ जाएगी। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, करण को जगाओ।
वहीं एक यूजर ने लिखा- मैंने उनके जैसा शोऑफ इंसान नहीं देखा ये गंदा है। तेजस्वी को बुआ कहा जा रहा है। वह मजाक में भी क्यों बोल रहा है? एक अन्य यूजर ने लिखा- तेजस्वी का फैन होने के नाते मैं आपका अपमान होते नहीं देख सकता। फिर चाहे वो कोई भी हो, चाहे वो आपका बॉयफ्रेंड ही क्यों न हो। बहुत हो गया तेजस्वी, तुम्हें स्टैंड लेना चाहिए। इसी तरह के तमाम कमेंट्स यूजर्स कर रहे हैं।
बता दें कि करण और तेजस्वी की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी। यहीं उन्हें प्यार हो गया। करण पहले तेजस्वी से प्यार करते थे। फिर तेजस्वी भी करण को पसंद करने लगीं। अब दोनों काफी समय से साथ हैं। दोनों एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम हैं। इनकी जोड़ी को पसंद भी किया जाता है। मालूम हो कि करण और तेजस्वी के बीच 9 साल का अंतर है। करण 39 साल के हैं और तेजस्वी 30 साल की हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक