
मऊ। यूपी के मऊ में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। करीब साढ़े चार बजे घोसी कस्बे में एक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिसमें दबने के कारण चार लोगों मौत हो गई। जिनमें तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दूसरी ओर सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक समेत कई आला अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के लोगों के सहयोग से बचाव कार्य में जुटी है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ये घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी।

महिलाओं का समूह हल्दी रस्म अदा करने के लिए बैंड-बाजे के साथ कस्बे से बाहर गया था। जब वह वापस आ रही थीं तभी एचडीएफसी बैंक के पास ही एक पुरानी दीवार भरभरा कर महिलों के ऊपर गिर पड़ा। जिसमें लगभग 30 लोग दब गए। इस दर्दनाक हादसमें में एक बच्चे और तीन महिलाओं की महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अरुण कुमार पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे सहित पूरा प्रशासनिक कमला मौके पर पहुंच गया। राहत व बचाव कार्य जारी है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।