3 घंटे का होगा रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर

रेवाड़ी। वंदे भारत के जरिए रेल यात्रियों को चंडीगढ़ के लिए रेवाड़ी से सीधा संपर्क मिलेगा।अब वंदे भारत के जरिए रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर 3 घंटे का हो जाएगा। अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक मंजूर कर दिया गया है। ट्रेन की समय सारणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक किए जाने का प्रस्ताव पिछले महीने रेलवे बोर्ड को भेजा गया था जिसे मंजूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के जरिए रेवाड़ी व गुरुग्राम के रेल यात्रियों का सीधा-जुड़ाव चंडीगढ़ से हो जाएगा और कम समय में चंडीगढ़ की दूरी तय हो सकेगी। चंडीगढ़ नौकरी करने जाने वाले सरकारी कर्मचारी सहित सरकारी कार्य से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को ट्रेन के जरिए कम समय में चंडीगढ़ पहुंचना आसान होगा व सफर सुहाना बन सकेगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक