
ujjain : उज्जैन के पानबिहार के रहने वाले कमल पिता कनीराम बोड़ाना (25) को 14 दिसंबर की रात परिजन उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। जिसके बाद उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रविवार रात कमल की मौत हो गई।

पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला
इधर, सुबह पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान जीजा अर्जुन ने बताया कि कमल ने शराब के साथ जहर मिलाकर पीया था। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर आये थे। उसकी 6 माह पहले शादी हुई थी, लेकिन 20 दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी। पुलिस ने आशंका जताई कि घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।