क्या आपके जले हुए बर्तन पड़ चुके हैं काले, इन तरीकों से लौटाए चमक

अक्सर देखा जाता हैं कि रसोई में काम करने के दौरान कई बार अनजाने में बर्तन जल जाते है या ज्यादा काम में लेने की वजह से उनपर काले निशान पड़ने लगते हैं। ऐसे में महिलाओं को इन दागों को छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ जाती हैं जिसके बाद भी ये निशान आसानी से नहीं छूटते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके जले हुए बर्तन पर पड़े काले निशान आसानी से दूर किए जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
प्याज का रस
अगर एल्यूमीनियम के बर्तन जल जाए तो इसे साफ करने के लिए प्याज का रस काफी फायदेमंद होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले प्याज को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। फिर उसे अपने जले हुए बर्तन में डालकर गैस पर रखकर 1 उबाल आने का इंतजार करें। बाद में इसे गैस से उतार कर डिश वॉश के साथ धो लें।
विटामिन- सी से भरपूर नींबू का रस सेहत को बरकरार रखने के साथ किचन के अन्य कई कामों में इस्तेमाल किया जाता है। बर्तन के जल जाने के चक्कर में नींंबू को छीलकर इसका छिलका बर्तन पर रगड़ने से जले के दाग साफ होने में मदद मिलती है। साथ ही बर्तन से आने वाली बदबू भी दूर होती है।
टमाटर का रस
टमाटर का रस खाने के साथ बर्तनों पर जमा गंदगी को भी साफ करने में भी बेहद कारीगर होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए जले हुए बर्तन में थोड़ा सा टमाटर का रस और पानी डालकर मिलाए। फिर इसे अच्छे से रगड़ते हुए साफ कर धीरे- धीरे जले के निशान हटने में मदद मिलेगी।
बेकिंग सोडा
किचन में पड़े बर्तनों को साफ करने व उनमें दोबारा चमक जगाने में बेकिंग सोडा काफी कारीगर होता है। इसके लिए थोडे़ से बेकिंग सोडा को और पानी के मिक्स कर जले हुए बर्तन में डालकर करीब 10 मिनट तक अलग रख दें। बाद में इसे रगड़ते हुए साफ करने से निशान दूर हो जाएंगे।
दही
बर्तनों पर पड़े जले के निशान या दाग को दूर करने के लिए आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दही को लेकर सीधे बर्तन को साफ करें। उसके बाद अपने डिश वॉश से इसे धो लें।
नमक
नमक में पानी मिक्स कर इसे करीब 4 मिनट तक उबालें। फिर तैयार पानी से बर्तन को तार या ब्रश से रगड़ते हुए धोए। इससे जले के निशान जल्दी ही कम होंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक