महानवमी के पावन पर्व पर अपनों को भेजें खास शुभकामना संदेश

ज्योतिष न्यूज़ : कल यानी 23 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि है। नवरात्रि में नवमी तिथि का खास महत्व है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानवमी कहते हैं। महानवमी के दिन मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा के साथ हवन भी किया जाता है। साथ ही देवी मां को प्रसाद के रूप में हलवा-पूरी और खीर का भोग लगाया जाता है। वहीं कुछ लोग इस दिन कन्या पूजन भी करते हैं। साथ ही लोग एक दूसरे को महानवमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में महानवमी के शुभ अवसर पर हम आपके लिए कुछ आकर्षक वाॅलपेपर लेकर आए हैं, यहां से डाउनलोड करके आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं-

भक्ति का भंडार हो तुम
शक्ति का संसार हो तुम
नमन है मां तेरे चरणों में
मेरी मुक्ति का दरबार हो तुम
महानवमी की शुभकामनाएं
पग-पग में फूल खिले, खुशी आप सबको इतनी मिले।
कभी न हो दुखों का सामना, यही है इस नवरात्रि शुभकामना हमारी।
महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
सजा दो ये दरबार
मेरी माता आने वाली है,
प्रेम की ज्योति जलाकर
दुख-दर्द मिटाने वाली है।
शुभ महानवमी 2023
नव शक्ति
नव चेतना
नव उत्थान
नव भक्ति
नव आराधना
नव कल्याण
नव ज्योत्सना
नव कल्पना
नव निर्माण
नवमी के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना
शुभ महानवमी 2023
खुशियां और आपका, जन्म-जन्म का साथ हो
सभी की जुबान पर आपकी हंसी की बात हो
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी तो
सर पर आपके मां दुर्गा का सदा हाथ हो।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |