बलरामपुर में अब तक सबसे ज्यादा मतदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान जारी है। प्रदेश के शेष बचे 70 सीटों के लिए सुबह से वोटिंग जारी है। कुछ जगहों पर विवाद की स्थिति जरूर देखें को मिली लेकिन मतदान की प्रक्रिया जारी अभी भी जारी है। प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा सीटों से लगातर मतदान के आंकड़े सामने आ रहे हैं। प्रदेश के बलरामपुर में 3 बजे तक 62.20 फीसदी, महासमुंद जिले में 03 बजे तक 62.18 फीसदी और मुंगेली जिले में लगभग 52 फीसदी मतदान हुआ है।

बलरामपुर जिले की रामानुजगंज विधानसभा सीट पर 61.5% और सामरी विधानसभा सीट पर 62.9% मतदान दर्ज किया गया है। वहीं महासमुंद जिले की खल्लारी विधानसभा में 63.10%, बसना विधानसभा में 64.24%, महासमुंद विधानसभा में 59.57% और सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में 61.59% मतदान हुआ है। वहीं मुंगेली जिले की मुंगेली विधानसभा सीट में 51.74 %, लोरमी विधानसभा में 54.07 %, बिल्हा विधानसभा सीट में 52 % मतदान हुआ है। फ़िलहाल इन क्षेत्रों में अभी भी मतदात जारी है।