भारतराज्यहरियाणा

सरकारी विभागों के कर्मचारी मांगों को लेकर लामबंद

चरखी दादरी। हरियाणा के विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी अब अपनी मांगों को लेकर लामबंद हो गए हैं। प्रदेशभर के कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेशन बहाली सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 फरवरी 2024 को रोहतक में एकजुट होंगे। इसी दौरान आगामी आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा। यह निर्णय दादरी के एसकेएस कार्यालय में प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखदर्शन व कमेटी सदस्य नरेंद्र दिनोद की अगुवाई में हुई मीटिंग में लिया गया। कर्मचारियों की मीटिंग में एसकेएस पदाधिकारियों ने सरकारी कर्मचारियों की मांगों को लेकर मंथन किया और आगामी रूपरेखा तैयार की।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बार-बार सरकार से वार्ता के बाद भी मांगों को लेकर कोई समाधान नहीं हुआ। इस बार कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए जहां एक जनवरी से प्रदेशभर के गांवों में सरकार की पोल खोलो अभियान चलाएंगे वहीं पंचायत प्रतिनिधियों से समर्थन मांगेंगे। निर्णय लिया कि आगामी दिनों में सभी विभागों में कर्मचारियों के जत्थे पहुंचकर 4 फरवरी को रोहतक में होने वाली कर्मचारी रैली का न्योता देंगे। इस बार कर्मचारियों की रैली में आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा। कहा गया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेशन बहाली, नई भर्ती सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन शुरू करेंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक