राजस्थान
सरवाड़ बार अध्यक्ष सहित तीन पदों के लिए मतदान शुरू, दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा
शुक्रवार को मतदान प्रात 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा

झुंझुनू: सरवाड़ बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान प्रात 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन अधिकारी विनोद मेहरा, अंकित जैन व महेंद्र सिंह राणावत के अनुसार गुरुवार को उपाध्यक्ष, सह सचिव व पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर नाम वापसी के बाद एक-एक आवेदन होने से तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

इसमें उपाध्यक्ष पद पर दशरथ शर्मा, सह सचिव पद पर अंकित पीपाड़ा, तथा पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर भंवरलाल माली निर्विरोध निर्वाचित हुए। अब शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुमार पारीक व प्रधान लाल जाट, सचिव पद के लिए अजय कुमार सैनी व श्रेयस शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार माली व विकास कुमार चौधरी के बीच सीधा मुकाबला है। शुक्रवार को मतदान के पश्चात दोपहर 3 बजे से मतगणना व परिणाम जारी किया जाएगा।