
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक 6 माह के मासूम का शव मिलने का मामला सामने आया है। 6 महीने के बच्चे की झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। मासूम का एक हाथ कटा हुआ मिला है। वहीं शव को बिना पोस्टमार्टम के दफना दिया गया। जिससे यह मामला और बेहद संगीन हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे का पिता मजदूर है। घटना राजधानी के मिनाल इलाके की है। यहां एक 6 महीने के मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चे का शव झाड़ियों में मिला है। वहीं उसका एक हाथ भी गायब है। ऐसे में शक यह भी जताया जा रहा है कि कुत्तों के हमले में बच्ची का हाथ कटा होगा।
