शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार 10 महिलाओं समेत 31 लोगों को कोर्ट में पेश किया

सिरोही। सिरोही स्वरूपगंज स्थित यस रिसोर्ट में मीटिंग करने पहुंचे लोगों के नशा करने पर पुलिस ने 10 महिलाओं सहित 30 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर पिंडवाड़ा एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया। जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में स्थित यस रिसोर्ट पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देते हुए रिसोर्ट के संचालक पवन यादव सहित करीब इकत्तीस लोगों को धर दबोचा है। स्वरूपगंज पुलिस ने सभी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रविवार सुबह पिण्डवाड़ा उपखंड मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश के समक्ष उपखंड न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार लोग गुजरात के एक नामी ग्रुप के बताए जा रहे हैं। दरअसल पूरी कार्रवाई जिला स्पेशल टीम व स्थानीय स्वरूपगंज थाने की टीम ने की। कार्रवाई से क्षेत्र में जबरदस्त हड़कंप मचा गया। गुजरात राज्य के है गिरफ्तार लोग यस रिसोर्ट में कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किये गए करीब 31 लोग जिसमें दस महिला भी शामिल हैं। सब गुजरात राज्य के निवासी बताए जा रहें हैं। जानकारी के अनुसार किसी नामी कम्पनी के ग्रुप के लोग थे। जिन्हें पुलिस द्वारा शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।