
मुंबई : एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज रहता है। वे लगातार कार्तिक को फॉलो करते रहते हैं। कार्तिक से जुड़ी हर खबर पर उनकी नजर रहती है। कार्तिक का अब तक का करिअर शानदार रहा है। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का इंतजार है। कार्तिक ने आज शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के खास मौके पर बड़ा सरप्राइज दिया। कार्तिक ने फिल्म का फर्स्ट लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

View this post on Instagram
साथ ही फैंस को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दीं। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्टर में कार्तिक सेना की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने लिखा, “चैंपियन बनना हर भारतीय के खून में है…जय हिंद। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।” गौरतलब है कि ‘चंदू चैंपियन’ की कहानी पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके मुरलीकांत पेटकर पर बेस्ड है।
फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला ने किया है। अभी तक फिल्म में लीड एक्ट्रेस का खुलासा नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में कार्तिक के अपोजिट श्रद्धा कपूर दिख सकती हैं। ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।