युवक ने की आत्महत्या, रात में अज्ञात गोली खाने से बिगड़ी तबीयत

कोटा। कोटा रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र अज्ञात गोली खाने से युवक की मौत हो गई। हेमंत (35) की पत्नी मनमुटाव के बाद 6 महीने से पीहर रह रही थी। जबकि दो बच्चे हेमंत के साथ रह रहे थे। दो दिन पहले ही पीहर वाले बिना बताए बच्चों को अपने साथ ले गए। हेमंत के दोस्तो का कहना है कि बच्चों से दूरी को हेमंत बर्दाश्त नहीं कर सका उसने अज्ञात पॉइजन खाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस जांच में जुटी है। दोस्त मनीष ने बताया हेमंत रंग तालाब इलाके में रहता था। और मार्बल का काम करता था। रंगबाड़ी इलाके में उसका ससुराल है। पति पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव था। 6 महीने पहले पत्नी अपने पीहर चली गई। दोनों बच्चे हेमंत के साथ रहते थे। उसे बच्चों से बहुत प्रेम था। हेमंत हमेशा कहता था वो बच्चों के लिए जी रहा हूं। हाल ही में 2 दिन पहले हेंमत ससुराल वाले किसी प्रोग्राम में शामिल होने रंग तालाब इलाके में आए थे। और दोनों बच्चों को बिना बताए अपने साथ ले गए। और वापस नहीं लेकर आए। सम्भवतयाः इसी तनाव में हेमंत ने अज्ञात पॉइजन खा लिया।
रेलवे कॉलोनी थाना ASI ईश्वर सिंह ने बताया कि आपसी मनमुटाव के चलते हेमंत की पत्नी 6 महीने से पीहर में रह रही है।हेमंत अपनी मां के साथ रहता था। रात को हेमंत ने गोली खाई थी। जिसके बाद उसे उल्टी हुई। मां ने पानी पिलाया। जिसके बाद हेमंत सो गया। सुबह 8 बजे तक नहीं उठा। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल लाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे। मामले की जांच की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक