दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड्स को लेकर ये वीडियो हुआ वायरल

मुंबई : एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले दिनों अपने पति एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ के पहले एपिसोड में पहुंची थीं। दीपिका ने प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपने पास्ट रिलेशनशिप और एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स पर खुलकर चर्चा की। दीपिका ने ये भी बताया कि जब वह रणवीर को डेट कर रही थीं, तब कई अन्य के साथ भी जुड़ी थीं। इस पर दीपिका को सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया गया।

इस बीच दीपिका को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पास्ट रिलेशनशिप पर स्टैंडअप कॉमेडी की गई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में आयोजित किसी इवेंट का है। इसमें स्टेज पर कई लड़के और लड़की परफॉर्म कर रहे हैं। घूंघट में एक लड़की दीपिका के ‘बाजीराव मस्तानी’ लुक में हैं। उसके पीछे फिल्म का वीडियो चल रहा है, जिसमें दीपिका डांस कर रही हैं।
इसके बाद एक-एक करके दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स की फोटो सामने आती है। अलग-अलग लड़के उन लोगों के लुक में हैं, जिनका नाम दीपिका के साथ जुड़ चुका है। आखिर में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह भी दिखाई देते हैं। दीपिका के फैंस यह वीडियो देख आहत हैं और उनका मजाक उड़ाने वालों के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक