पुलिस ने सीआरपीएफ कर्मी से ठगे गये 20 हजार रुपये वापस लौटाये

गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु समय-समय पर जन-जागरुकता अभियान चलाकर साइबर अपराधो से बचाव हेतु जनसामान्य को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ साइबर अपराधों की सूचना मिलने पर तत्काल साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया है। पीड़ित अम्बिकेश्वर तिवारी पुत्र स्व0 राम कुमार तिवारी नि0ग्राम दलपतपुर थाना मोतीगंज गोण्डा जो सी0आर0पी0एफ0 में नियुक्त है, थानाध्यक्ष मोतीगंज को अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों द्वारा कुल रु0 20,000/- ठग लिए जाने की सूचना दिये।
थानाध्यक्ष मोतीगंज ने प्रकरण को संज्ञान मे लेते हुए साइबर हेल्पडेस्क पर नियुक्त कर्मचारीगण को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। जिस पर साइबर हेल्पडेस्क द्वारा सम्बंधित 1930 से संपर्क स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गयी धनराशि रु0 19,853/- को होल्ड कराते हुए पीड़ित के कार्ड में वापस कराया। धोखाधड़ी के रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम को सह्रदय धन्यवाद दिया गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक