
बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज वेर्चुअल माध्यम से प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय से जुड़े। विसी के माध्यम से उन्होंने ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण मे रखने के लिए पुलिस प्रशासन क़ो भी सूचित किया। उन्होंने कहा की उचित क़ानून व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में सीधे कलेक्टर-एसपी की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर रोक लगाने क़ो कहा और जनता तक सही जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए साथ ही अफ़वाह फैलाने वाले तत्वों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर पी.एस.एल्मा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, अपर कलेक्टर डॉ.अनिल वाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।