भारतमध्य प्रदेशराज्य

person dies due to cold : ठंड से अधेड़ व्यक्ति की मौत, शव को कुत्तों ने नोचा

मंदसौर। मंदसौर में ठंड से गुरुवार रात एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। बड़ी बात यह है कि शव को कुत्तों ने नोच भी दिया। मृतक शामगढ़ के पास ग्राम बरखेड़ा का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि नगर के पोस्ट ऑफिस के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाया। शव की शिनाख्त अमरलाल पिता शंकरलाल बागरी (55) निवासी बरखेड़ा के रूप में हुई। मामले में टीआई उदय सिंह अलावा ने बताया की मृतक के बारे में जानकारी मिली है कि वह गरोठ का जमाई था और यहीं घूमता रहता था। उसके शव से खून निकल रहा था। इससे प्रतीत हो रहा था कि कुत्तों ने उसे नोच दिया। मामले की जांच की जा रही है।

ठंड तेज हो गई है। रात का तापमान करीब 10 डिग्री हो गया है। ऐसे में दिन के बजाए रातें अधिक ठंडी हो गई हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो रात में भी या तो काम करते हैं या फिर अन्य किसी कारण से रात में बाहर रहते हैं। ऐसे लोगों पर रात की ठंड भारी पड़ती है। तेज ठंड कई बार जानलेवा भी बन जाती है। सुबह मिली लाश के मामले में भी पुलिस मौत का कारण ठंड ही बता रही है। जांच के बाद और कारण भी सामने आ सकते हैं।

जब ठंड इतनी तेज हो गई है तो नगर परिषद को शहर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए। लेकिन नगर परिषद ने इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं की। समय रहते यदि नगर परिषद ने अलाव की व्यवस्था नहीं की तो इस तरह की घटनाएं और भी हो सकती हैं। सीएमओ वीरेंद्र मेहता का कहना है कि नगर में विभिन्न स्थानों पर अलाव लगाने के लिए निर्देश दे दिए हैं। गुरुवार को ही अलाव लगाने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक