पुलिस के सामने किसानों ने जलाई पराली

फतेहाबाद। जिले में किसानों और पुलिस के बीच एक जोरदार बहस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिले के रतिया हल्के का बताया जा रहा है, जहां किसानों द्वारा खेतों परालीजलाई जा रही थी। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तो किसानों और पुलिस कर्मचारियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जब किसानों से कहा कि पराली न जलाएं। इससे प्रदूषण होता है, साथ ही पराली जलाना प्रतिबंधित है। इसलिए आपके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा सकता है। इस पर किसान ने कहा कि सरकार और प्रशासन के पास पराली प्रबंधन करवाने के सही उपकरण नहीं हैं। इसलिए पराली जलाना किसानों की मजबूरी है। हम लोग पराली का क्या करें, किसानों और पुलिस के बीच हुई करीब 10 मिनट की जोरदार बहस के बाद पुलिस बैरंग वापिस लौट गई। इधर पराली जलाने का सिलसिला जारी रहा।