भारतराज्यहरियाणा

जन आक्रोश रैली में बोले दीपेंद्र हुड्डा

यमुनानगर। रादौर में बुधवार को कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जन आक्रोश रैली हर जिले में की जाएगी। रादौर से इसकी शुरुआत की गई है। रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार की सरकार बताया। वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की किसी पार्टी के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी, क्योंकि हरियाणा में कांग्रेस हर विस सीट पर मजबूत है। जनता में भाजपा सरकार को लेकर आक्रोश है क्योंकि भाजपा सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया। सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर जनता को परेशान किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश व तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बुजुर्ग पेंशन बढ़ाई जाएगी और किसानों की एमएसपी पर फसल खरीदी जाएगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक