
मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री के रूमर्ड गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ‘मैरी क्रिसमस’ की स्क्रीनिंग में साथ पहुंचे। खूबसूरत जोड़े को देखते ही लोगों ने धड़ाधड़ कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। वीडियो में अनन्या व्हाइट सूट में प्यारी लग रही हैं तो आदित्य चेक शर्ट के साथ कॉफी कलर की पैंट के साथ सिर पर हैट लगाए नजर आ रहे हैं। आदित्य डैशिंग लग रहे हैं।

View this post on Instagram
स्क्रीनिंग में शनाया कपूर भी नजर आईं। उनके पिता संजय कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी पहुंचे थे। अदिति राव हैदरी, जहीर इकबाल के साथ नजर आईं। कीकू शारदा ने टेडी बियर के साथ कई शानदार पोज दिए। अनीस बज्मी ने भी इवेंट में शिरकत की। फिल्म निर्माता गणेश हेगड़े पत्नी के साथ मौजूद थे। हिमेश रेशमिया अपनी वाइफ सोनिया कपूर के साथ तो रोहित सराफ भी इवेंट में शामिल हुए।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।