Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशभारतराज्य

चाय बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग, 3 लोग झुसले

आगरा। आगरा में ट्रांस यमुना के शाहदरा चुंगी क्षेत्र में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लगने से पति -पत्नी और बेटा झुलस गए। पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई ने सिलेंडर बाहर निकाला। सभी का इलाज किया जा रहा है और वो खतरे से बाहर हैं। शाहदरा के रहने वाले कल्लू उर्फ नसीर की पत्नी दोपहर में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थीं। ऊपर के कमरे में बेटा सोनू आराम कर रहा था। सोनू ने बताया कि अचानक चीख पुकार सुन वो नीचे आया तो कमरे में आग भरी हुई थी। पिता और मां झुलस गए थे। शोर सुनकर पड़ोस ने रहने वाला चाचा का लड़का शमशाद आ गया। सिलेंडर फटने के डर से लोग दहशत में आ गए थे। थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में गैस चूल्हा जलाते समय अचानक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई।

क्षण भर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह देखकर घर के लोग घर छोड़कर बाहर निकल गए। कुछ ही देर बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इससे पूरा मकान चटक गया। थाना क्षेत्र के सरदापुर गांव निवासी ओमकार उर्फ सैंइया के घर बुधवार की शाम को उनकी पत्नी खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने जा रही थी। इसी बीच घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर महिला घर से बाहर निकल पड़ी। आग की लपटें देखकर घर के सभी सभी लोग बाहर आ गए। थोड़ी ही देर बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इससे किचन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मकान भी पूरा चटक गया है। यह देखकर भीड़ जमा हो गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक