भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

Weather Update : दो दिन बारिश और प्रदेश में बर्फबारी के आसार , बिलासपुर में पड़ रही घनी धुंध

हिमाचल। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार 29 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद विक्षोभ की सक्रियता के चलते 30 और 31 दिसंबर को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। नववर्ष के पहले दिन भी मौसम खराब रहने की उम्मीद है।

हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। उधर, हमीरपुर और बिलासपुर में इन दिनों घनी धुंध पड़ रही है। बिसासपुर में सुबह 11:00 बजे के बाद सूरज के दर्शन हो रहे हैं। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और सुधार हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तापमान समदो में -02.3 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊना में उच्चतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक