मजदूरी कर वापस घर लौट रही महिला को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत

 
समस्तीपुर: समस्तीपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रहे पिकअप वैन ने एक महिला को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला मजदूरी कर वापस घर लौट रही थी इसी दौरान हादसा हो गया। घटना विभूतिपुर के सिंघिया घाट-दलसिंहसराय मुख्य पथ पर शिवनाथपुर चौक के पास की है।
मृतक महिला की पहचान सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के वार्ड 14 भीड़ी टोल निवासी रामबाबू पासवान की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम सोनी देवी मजदूरी कर पैदल ही घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान पिकअप ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के बाद फरार हुए ड्राइवर और पिकअप वैन को तलाश कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक