Breaking NewsTop Newsदिल्ली-एनसीआरभारतराज्यविश्ववीडियो

Nivea cream के डब्बे से मिला लाखों का सोना, देखें वीडियो

नई दिल्ली। सोने की तस्करी कैसे-कैसे की जाती है, ये आप और हम जैसे लोगों के सोच से भी परे है। हाल में ऐसी ही एक घटना कोचिन एयपोर्ट पर देखने को मिली। जहां कस्टम विभाग के अधिकारियों ने रोम से कोचीन आई एक महिला यात्री के हवाले से 36.7 लाख का 640 ग्राम सोना पकड़ा है। कस्टम अधिकारियों ने चेहरे पर लगाने वाली निविया क्रीम के डब्बे से सोना जब्त किया है। कोचीन कस्टम विभाग ने बताया कि सोने की तस्करी का ये एक नया तरीका सामने आया है।

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा- रोम से कोचीन आई एक महिला को एआईयू बैच के अधिकारियों ने ग्रीन चैनल पर रोका था। महिला के चेक-इन बैगेज को स्कैन करने पर एक संदिग्ध छवि देखी गई। उसके बाद उसके समान की जांच की गई। जांच में एक गोलाकार आकार में 4 कच्चे सोने की चूड़ियां निविया क्रीम के एक पैकेट के अंदर छिपी हुई पाई गई।

 

 

 

 

 

 

 

 


जिसे एक जूते के अंदर छिपाकर रखा गया था। बरामद हुए सोने का वजन 640 ग्राम था और बाजार में इसकी कीमत 36.7 लाख रुपए है। इससे पहले भी कस्टम विभाग ने सोने के तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिससे सोना तस्करी करने के नए-नए तरीके पता चले हैं लेकिन इस तरीके को देखकर कस्टम के अधिकारी भी सन्न रह गए। आप भी एक बार इस वीडियो को देखिए जिसके बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो को समाचार एजेंसी ANI ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया है। जिसे 1 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा और तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक