चीन में होने वाली एशियाई खेलों में पंजाब के खिलाड़ियों का चयन

लुधियाना। पंजाब के पांच खिलाड़ियों को 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक चीन के हांगझू में होने वाली 5×5 और 3×3 एशियाई खेलों में पुरुषों और महिलाओं की प्रतिनिधता के लिए चुना गया है। जानकारी मिली है कि महिला खिलाड़ियों में अनमोलप्रीत कौर, मनमीत कौर और यशनीत कौर जबकि पुरुष खिलाड़ी प्रिंसपाल सिंह और सहज प्रताप सिंह सेखों को चुना गया हैं। प्रिंसपाल सिंह और सहज प्रताप सिंह सेखों दोनों को 3×3 फॉर्मेट मैच खेलने के लिए चुना गया है। प्रिंसपाल जिसने एन.बी.ए. भी खेला था को पहले कोच जैपाल सिंह ने बेसिक सिखाया और फिर उसे लुधियाना में मुख्य कोच राजिंदर सिंह के साथ एल.बी.ए. में तैयार किया गया। सहज प्रताप सिंह सेखों मोहाली के रहने वाला हैं। हाल ही में एल.बी.ए. लुधियाना में दाखिल हुआ है। वह एस.सी.डी. सरकारी कॉलेज लुधियाना पढ़ाई करता है।
सहज चंडीगढ़ से पंजाब शिफ्ट हो गया। महिला वर्ग में अनमोलप्रीत कौर और मनमीत कौर जो 5×5 फॉर्मेट बास्केटबॉल खेलेंगी को स्वर्गीय दविंदर सिंह ढींडसा और सलोनी द्वारा एल.बी.ए. सैंटर में प्रशिक्षित किया गया है। जबकि यशनीत कौर जो 3×3 फॉर्मेट खेलती है उसे उसके पिता सुखदेव सिंह द्वारा प्रेरित और प्रशिक्षित किया गया था जो आर.सी.एफ. कपूरथला में बास्केटबॉल कोच हैं। पी.बी.ए. के वरिष्ठ अधिकारी प्रधान आर.एस. गिल (डी.जी.पी. पी-रिटायर्ड), तेजा सिंह धालीवाल, जनरल सचिव युरिंदर सिंह हेयर आई.पी.एस. रिटायर्ड.-सी. वी.पी. पी.बी.ए., एम.एस. भुल्लर एस.एस.पी. वी.पी., जे.पी. सिंह पी.सी.एस., सेवानिवृत्त वी.पी. ने इसे पंजाब के लिए गौरव की बात बताया है। बास्केटबॉल अर्जुन अवार्ड साजन सिंह चीमा, परमिंदर सिंह और प्रोफेसर सुमन शर्मा ने भी खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सुमेश चड्ढा और ब्रिज गोयल ने कोचों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार को प्रशिक्षित खिलाड़ियों को समय पर उपयुक्त नौकरियां देकर रखना चाहिए क्योंकि शिक्षित खिलाड़ी बहाद में कहीं और शिफ्ट हो जाते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक