77वां स्वतंत्रता दिवस पर बुर्ज खलीफा पर छाया भारत का झंडा

दिल्ली: 15 अगस्त मंगवार को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देशभर में इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इधर बुर्ज खलीफा पर भारत का झंडा डिस्प्ले किया गया। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग बुर्ज खलीफा पर मौजूद रहे। इधर 14 अगस्त को पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, लेकिन अफसोस इस दिन पाकिस्तान की अंतराष्ट्रीय स्तर पर फजीहत हो गई।

पाकिस्तान की इंटरनेशनल फजीहत

दरअसल, 14 अगस्त को पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी के चलते दुबई के बुर्ज खलीफा पर बड़ी संख्या में लोग आए, लेकिन पाकिस्तान का झंडा बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले नहीं किया। जिसके चलते वहां मौजूद पाकिस्तानियों ने हंगामा करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा डिस्प्ले नहीं होने के बाद हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में पाकिस्तान लोग बुर्ज खलीफा के आस पास नजर आ रहे है। इस दौरान मौजूद पाकिस्तानियों द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए जा रहे है।

भारत की शान बुर्ज खलीफा पर छाई

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय झंडा रात 12 बजते ही बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले हुआ। यह बात दर्शाती है कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच अच्छे संबध है, वहीं दूसरी और पाकिस्तान का झंडा बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले नहीं करके संयुक्त अरब अमीरात सख्त संदेश दिया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक