धर्म-अध्यात्म

मार्गशीर्ष मास कब शुरू होगा जानें पूरी डिटेल

ज्योतिष  न्यूज़ : सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को अहम बताया गया है लेकिन अगहन मास का अपना महत्व होता है। जो कि हिंदू पंचांग का नौवां महीना माना जाता है इसे मार्गशीर्ष मास के नाम से भी जाना जाता है जो कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मास है। इस महीने में कान्हा की पूजा करने से खास महत्व बताया गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन महीने में अगर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा की जाए तो जीवन के सारे सुखों की प्राप्ति होती है और मृत्यु के बाद साधक को मोक्ष मिलता है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मार्गशीर्ष मास से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।

मार्गशीर्ष मास की तिथि—
हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास का आरंभ इस साल 28 नवंबर दिन मंगलवार से हो रहा है जो कि 26 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद पौष मास का आरंभ हो जाएगा। मार्गशीर्ष मास में भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा करने से पुण्य फलों में वृद्धि होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं इस पवित्र मास में काल भैरव जयंती, उत्पन्न एकादशी सहित कई पर्व त्योहार मनाए जाते हैं इसी माह के बीच में खरमास का भी आरंभ हो जाता है।

ज्योतिष अनुसार भगवान कृष्ण के प्रिय मास मार्गशीर्ष मास में भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए इस महीने पूजा पाठ व व्रत आदि करना फलदायी माना जाता है। इस महीने में तन और मन को शुद्ध रखते हुए श्रीकृष्ण की पूजा भक्ति करनी चाहिए ऐसा करने से प्रभु की कृपा बरसती है और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

 

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक