
vastu sastra : वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम बताए गए हैं जिसका पालन करना लाभकारी होता है वास्तुविज्ञान में झाड़ू को लेकर भी कई अहम बातें व नियम बताए गए है। जिनका पालन करने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है और घर में सदा सुख शांति व समृद्धि बनी रहती है तो आज हम आपको झाड़ू से जुड़े जरूरी नियम बता रहे हैं।

इन नियमों का करें पालन—
वास्तु अनुसार झाड़ू को हमेशा ही घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच में रखना चाहिए इसे शुभ माना गया है। इसके साथ ही भूलकर भी झाड़ू को खड़ा नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा ही लिटाकर रखें। इसके साथ ही रसोई घर में भी झाड़ू रखना अच्छा नहीं माना जाता है।
मान्यता है कि यहां पर झाड़ू रखने से माता लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा नाराज़ हो जाती है इसके साथ ही कभी भी टूटी झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ऐसा करने से घर में दरिद्रता और नकारात्मकता का वास होता है। वास्तु अनुसार झाड़ू को कभी पैर नहीं लगाना चाहिए वरना माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है इसके अलावा शाम के वक्त भूलकर भी घर में झाड़ू न लगाएं। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप नई झाड़ू खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए अमावस्या, मंगलवार, शनिवार और रविवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।