धर्म-अध्यात्म

कुछ उपाय कर देंगे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर

नकारात्मक ऊर्जा : आपने शायद कई लोगों से सुना होगा कि यह “दुर्भाग्य” है। लोग ऐसा इसलिए कहते हैं जब कई कोशिशों के बावजूद दुर्भाग्य उनका पीछा नहीं छोड़ता और कड़ी मेहनत के बावजूद भी उन्हें सफलता नहीं मिलती। हालाँकि, यदि जीवन में बार-बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है, तो यह भाग्य के कारण नहीं बल्कि बुरे ग्रहों के प्रभाव के कारण हो सकता है। लेकिन कुछ उपाय से इन समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। जिससे नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो सकती है। तो जानिए कौन से हैं ये उपाय।

नकारात्मक ऊर्जा : जिस घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है, वहां रहने वाले लोगों को असफलता मिलती है। इस नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में रोजाना पूजा करें। साथ ही रोजाना भगवान के सामने कपूर जलाएं। इसके अलावा नहाने के पानी में कपूर का तेल मिलाएं और उससे नहाते रहें।

नमक का उपाय : वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक भी बहुत गुणकारी और उपयोगी चीज है। यदि आप अपने घर के पानी में नमक मिलाकर उसका उपयोग करते हैं तो इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और दुर्भाग्य से छुटकारा मिल जाएगा।

ये काम शुक्रवार के दिन करें : हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। अगर आप दुर्भाग्य से बचना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें लाल गुलाब चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक