
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन भाई दूज का पर्व बेहद ही खास माना जाता है जो कि दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई का टीका करती है और उसकी लंबी आयु व खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करती है। पंचांग के अनुसार भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है।

इस साल यह पर्व 15 नवंबर दिन बुधवार को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शास्त्र अनुसार यम द्वितीया के दिन यमुना ने अपने घर में भाई यम यानी यमराज का स्वागत करके उन्हें अपने हाथ से भोजन बनाकर खिलाया था। तभी से इस पर्व की शुरुआत हो गई। माना जाता है कि आज के दिन भाई का टीका करने से बहन भाई को अकाल मृत्यु का भय नहीं सतता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा भाई दूज के दिन बहन भाई क्या करें क्या नहीं इसके बारे में बता रहे हैं।
भाई दूज पर क्या करें क्या नहीं—
भाई दूज के दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी आरती जरूर करें। वही भाई अपनी बहन को अपनी इच्छा अनुसार उपहार दें। ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। चही अगा संभव हो तो भाई इस दिन यमुना जी में स्नान करें या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करें। ऐसा संभव ना हो पाएं तो किसी पवित्र नदी के जल को स्नान के पानी में मिलाकर घर पर ही स्नान करें।
ऐसा करने से लाभ मिलता है और कष्ट दूर होते हैं। इसके अलावा आज के दिन बहन भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा जरूर करनी चाहिए उन्हें जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भाई बहन की आयु में वृद्धि होती है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |