धर्म-अध्यात्म

कब से है चार दिवसीय पोंगल पर्व, जानें परंपरा और महत्व

पोंगल दक्षिण भारत का एक प्रमुख पर्व है। यह पर्व मुख्य रूप से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में मनाया जाता है। समय के साथ इसे भारत के अन्य क्षेत्रों में भी धूमधाम से मनाया जाने लगा है। दक्षिण भारत के लोग इस पर्व को नए साल के रूप में मनाते हैं। जिस समय उत्तर भारत में मकर संक्रांति और लोहड़ी मनाई जाती है, ठीक उसी समय दक्षिण भारत के लोग पोंगल का पर्व मनाते हैं। पोंगल का यह पर्व चार दिनों तक चलता है। तमिल में पोंगल का अर्थ होता है उबालना। इसका दूसरा अर्थ नया साल भी है। इस दिन गुड़ और चावल को उबालकर सूर्य देव को चढ़ाया जाता है। इस प्रसाद को ही पोंगल कहा जाता है। इस पर्व पर वर्षा, धूप और कृषि से संबंधित चीजों की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल पोंगल पर्व की शुरुआत कब से हो रही है और इसका महत्व क्या है

पोंगल 2024
तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में पोंगल का त्योहार चार दिन तक मनाया जाता है। इस साल पोंगल पर्व की शुरुआत 15 जनवरी 2024 से हो रही है और इसका समापन 18 जनवरी को होगा। ऐसी मान्यता है कि पोंगल के दिन से ही तमिल नववर्ष की शुरुआत होती है।

चार दिवसीय पोंगल पर्व की प्रमुख परंपराएं
पोंगल पर्व चार दिन तक अलग-अलग रूप में मनाया जाता है। इस त्योहार का पहला दिन भोगी पोंगल के रूप में जाना जाता है। इस दिन इंद्र देव को खुश करने के लिए पूजा की जाती है। वहीं पोंगल पर्व के दूसरे दिन को सूर्य पोंगल, तीसरे दिन माट्टु पोंगल और चौथे दिन को कन्नम पोंगल के रूप में मनाया जाता है।

सुख-समृद्धि का प्रतीक है पोंगल
पारंपरिक रूप से यह पर्व संपन्नता का प्रतीक माना जाता है, जिसमें सुख और समृद्धि के लिए वर्षा, धूप और खेतिहर मवेशियों की आराधना की जाती है। यह एक खुशी भरा त्योहार है, जिसमें लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर बड़े उत्साह से मनाते हैं और विशेष रूप से बनाए गए पोंगल प्रसाद का आनंद लेते हैं।

इस तरह माना जाता है पोंगल
पोंगल पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान घरों की साफ-सफाई और लिपाई-पुताई करके घर में रंगोली बनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि दक्षिण भारतीय लोग इस अवसर पर बुरी आदतों का त्याग करते हैं और अपने सुखी जीवन की कामना करते हैं।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक