Saturn’s reverse movement : शनि की उलटी चाल कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित होगी

ज्योतिष विद्या में शनि ग्रह का गोचर विशेष महत्व रखता है। शनि की शुभ स्थिति व्यक्ति को मालामाल बन सकती है। वहीं, शनि के बुरे प्रभाव के चलते व्यक्ति को शनि की साढे साती और ढैया सताती है। शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं, जो 2024 में राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। हालांकि, जून के महीने में शनि अपनी चाल बदलेंगे। 30 जून के दिन दोपहर 12:35 पर शनि देव कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। शनि की उलटी चाल कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित होगी। आइए जानते हैं शनि की उलटी चाल चलकर किन राशि वालों को गुड न्यूज देने वाली हैं-

तुला राशि
शनि की वक्री चाल तुला राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए वक्त अच्छा रहने वाला है। घर परिवार और दोस्तों के संग अधिक समय बिताएंगे। फाइनेंशियल सिचुएशन भी पहले से बेहतर होगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। वहीं, लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि की उलटी चाल शुभ साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मुनाफा हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। घर परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। सेहत भी अच्छी रहने वाली है।
सिंह राशि
शनि के शुभ प्रभाव के चलते बिजनेस कर रहे लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। इंकम के नए सोर्स खुलेंगे। काम के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।