
ग्रहों के राजकुमार बुध का साल 2024 का पहला गोचर होने जा रहा है। 7 जनवरी के दिन बुध अपनी चाल में बदलाव करेंगे, जिससे 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। धनु राशि में बुध 7 जनवरी को रात 10 बजकर 04 मिनट पर प्रवेश करेंगे, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। 1 फरवरी तक बुध धनु राशि में ही विराजमान रहेंगे। 2 जनवरी के दिन बुध मार्गी हुए थे। बुध के धनु राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के मान-सम्मान और धन में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में-

मेष राशि
बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए लाभदायक साबित होगा। कॉन्फिडेंट फील करेंगे। इस राशि के जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुद्ध का गोचर फायदेमंद साबित होगा। आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। समाज में खूब मान-सम्मान बटोरेंगे। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
मिथुन राशि
बुध के धनु राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। व्यापारियों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। करियर में प्रॉफिट होगा। फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से बेहतर होगी। इस दौरान आत्म विश्वास से भरपूर रहेंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों आपके लिए बुध का गोचर बेहद ही शुभ माना जा रहा है। बुधादित्य राजयोग के निर्माण से आपके लिए समय उत्तम रहने वाला है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत भी अच्छी रहने वाली है।