धर्म-अध्यात्म

Religion : 2024 में शनि देव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान

शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय के अवतार के रूप में जाना जाता है। सभी ग्रहों की तुलना में शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में बहुत धीमी गति से प्रवेश करते हैं। शनि की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। यदि शनि शुभ राशि में हो तो भिखारी भी राजा बन सकता है, लेकिन शनि का अशुभ प्रभाव राजा को भी भिखारी बना सकता है। इसके अलावा, शनि देव इस समय कुंभ राशि में हैं, जो आने वाले नए साल यानी 2024 में इसी राशि में रहेंगे। 2024 में शनि अपनी चाल नहीं बदलेंगे, लेकिन हां, वह अपनी स्थिति जरूर बदलेंगे। तो आइए जानते हैं कि 2024 में शनिदेव किन राशियों से मित्रता करेंगे।तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए कुंभ राशि में विराजमान शनि शुभ परिणाम लाने वाले हैं। आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि
कुंभ राशि में विराजमान शनि सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।

मेष राशि
2024 में शनि की चाल मेष राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। शनि के शुभ प्रभाव से कई कार्यो में सफलता मिलेगी। समझ में आपका पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक