
नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. हर व्यक्ति चाहता है कि नया साल पिछले साल से बेहतर हो। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। ग्रहों की चाल के कारण कुछ राशियों के लोगों को शुभ तो कुछ राशियों के जातकों को प्रतिकूल परिणाम प्राप्त होते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार नए साल की शुरुआत कुछ राशियों के लिए बेहद अनुकूल रहेगी। इन राशियों के लोगों पर बुध, बृहस्पति, शुक्र और मंगल की विशेष कृपा रहती है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य, बुध, बृहस्पति, शुक्र और मंगल का विशेष स्थान है। सूर्य, बुध, बृहस्पति, शुक्र और मंगल अनुकूल होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान होता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए नया साल 2024 रहेगा बेहद अनुकूल –

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
धन- लाभ होगा।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
नया साल वरदान के समान रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए नया साल 2024 किसी वरदान से कम नहीं रहेगा।
कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे।
लेन- देन और निवेश करने के लिए समय शुभ है।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
नए साल की शुरुआत से ही धन-लाभ होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को धन- लाभ हो सकता है।
लेन- देन और निवेश से फायदा होगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
नया वाहन या मकान ले सकते हैं।
कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।ॉ
धन- लाभ होगा।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।
नया वाहन या नया मकान खरीद सकते हैं।