
कुछ ही दिनों में चंद्र देव गोचर करने वाले हैं। 9 जनवरी के दिन चंद्र देव अपनी चाल में बदलाव करेंगे। अन्य ग्रहों के मुकाबले चंद्र देव बेहद ही तेज गति से एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जनवरी 9, मंगलवार को 09:11 पी एम पर धनु राशि में चंद्रमा का प्रवेश होगा, जहां पहले से ही सूर्य देव और ग्रहों के सेनापति मंगल विराजमान हैं। धनु में चंद्रमा के गोचर करते ही त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। आईए जानते हैं चंद्रमा के गोचर से बना त्रिग्रही योग किन राशि वालों के लिए लकी साबित हो सकता है-

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर बेहद ही लाभकारी माना जा रहा है। दिनभर पॉजिटिव महसूस करेंगे। रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ेंगे। फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से बेहतर रहेगी। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी सेहत पर ध्यान दें।
कुंभ राशि
चंद्रमा के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती हैं। धर्म कर्म में मन लगा रहेगा। पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। अपनी इस एनर्जी का इस्तेमाल अच्छे से करें। करियर के मामले में प्रोडक्टिव रहेंगे। पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस मेंटेन करें।
मीन राशि
चंद्र देव के धनु राशि में प्रवेश करने से मीन राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मन मुटाव धीरे-धीरे दूर होने लगेंगे। धन लाभ के योग हैं लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।