धर्म-अध्यात्म

Pradosh Upay: प्रदोष पर मेष, तुला, कुंभ, सिंह वाले करें ये उपाय, शिव कृपा बरसेगी

हर महीने प्रदोष का व्रत पड़ता है, जो देवों के देव महादेव को समर्पित है। प्रदोष का व्रत 9 जनवरी को है। मान्यता है प्रदोष का व्रत पूरे-विधि विधान से रखने पर जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। प्रदोष व्रत की पूजा संध्या काल के समय करना फलदायक दायक माना जाता है। वहीं, प्रदोष के दिन राशि अनुसार कुछ उपाय की मदद से जीवन के दुख दर्द और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है। इसलिए आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के लिए प्रदोष के उपाय-

1 मई से इन राशियों के जीवन में मचेगी खूब हलचल, जब गुरु चलेंगे अपनी चाल

मेष राशि- भगवान शिव का अभिषेक करें।

वृषभ राशि- इस राशि के लोग भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि- शिव जी की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

कर्क राशि- भोलेनाथ को खुश करने के लिए कनेर के फूल अर्पित करें।

सिंह राशि- सिंह राशि के लोग भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए भांग का भोग लगाएं।

कन्या राशि- भगवान शिव को खुश करने के लिए शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।

शनि-सूर्य विराजेंगे एक साथ, इन राशियों को होगा डबल लाभ

तुला राशि- तुला राशि वाले पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि- शिवजी की कृपा पाने के लिए ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

मकर राशि- भोलेनाथ को खुश करने और शनि की साढे साती के प्रभाव को कम करने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाना चाहिए और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

मीन राशि- शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक