
ज्योतिष न्यूज़ : भगवान शिव की पूजा के लिए महाशिवरात्रि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाती है इस बार महाशिवरात्रि का व्रत पूजन 8 मार्च दिन शुक्रवार को किया जाएगा।

इस दिन भक्त भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और दिनभर का उपवास भी रखते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है। लेकिन इसी के साथ ही अगर महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाए तो वे शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और कष्ट दूर कर देते हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग—
ज्योतिष अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजों का भोग चढ़ाने से जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं और सुख समृद्धि आती है। ऐसे में आप भगवान भोलेनाथ को महाशिवरात्रि पर खीर, हलवा, सफेद बर्फी, भांग, पंचामृत, दही, दूध, शहद और सूखा मावा अर्पित कर सकते हैं।
ये सभी चीजें भोलेबाबा को बेहद प्रिय है ऐसे में आप महाशिवरात्रि के दिन ये सभी या फिर इनमें से कोई भी एक खाद्य पदार्थ भगवान भोलेनाथ को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं ऐसा करने से शिव की कृपा बरसती है और कष्ट दूर हो जाते हैं साथ ही सुख समृद्धि और शांति का भी प्रवेश घर और जीवन में होता है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।