
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन भक्त विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से मां की कृपा उन पर बरसती है, लेकिन इसके साथ ही अगर शुक्रवार के दिन कुछ खास काम किए जाएं तो महालक्ष्मी की कृपा बरसती है। जल्दी प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं, इसलिए आज हम आपको उन कार्यों के बारे में बता रहे हैं।

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन घर की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। इस दिन घर के प्रवेश द्वार को भी शुद्ध करें, ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही शुक्रवार की शाम को घर के प्रवेश द्वार पर घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करें और देवी को मिठाई और सूखे मेवे की बर्फी का भोग लगाएं।
शुक्रवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को सफेद चीजें दान करना भी पुण्यकारी माना जाता है। इसके साथ ही आज गाय को आटे में चीनी मिलाकर खिलाएं। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।
शुक्रवार की रात को देवी लक्ष्मी की पूजा करें और देवी के चरणों में कौड़ियां अर्पित करें। साथ ही इस दिन व्रत करना भी लाभकारी होता है। शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति दिलाती हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।